A.P.J. अब्दुल कलाम के जीवन का सच्च जो हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है:--
source image Allindiaroundup.com
हेलो दोस्तो आज मैं आपको एक ऐसी सख्सियत के बारे
में बताऊँगा जो कि हमारे और हमारी युवा पीढी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जिन्होने
अपना पूरा जीवन भारत माँ के नाम कर दिया जो कि बच्चो से बहुत अधिक प्रेम करते थे ।
उन्हे भारत का मिसाइल मैंन कहा जाता है अब आप को समझ में आ गया हो गया हो कि मैं
जिन महा पुरूष की बात कर रहा हूँ उनका नाम --
कलाम (APJ अब्दुल कलाम है।
सच्चे देश प्रेमी थे कलाम जी :--
ये भारत के ग्यारहवें और पहले गैर- राजनीतिज्ञ राष्ट्रपति रहे जिनको ये पद तकनीकी एवं विज्ञान में विशेष योगदान की वजह से मिला था| मुस्लिम होने के
कारण इन्हें दुसरे मुल्क ने अपने मुल्क में बुलाया लेकिन देश के प्रति प्रेम के कारण उन्होंने कभी देश को नहीं त्यागा |
कलाम जी का जन्म :--
कलाम जी का जन्म 15 अक्टूबर,
1931 को धनुषकोडी गांव, रामेश्वरम, तमिलनाडु में मछुआरे परिवार में हुआ था| इनका
पूरा नाम डॉक्टर अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल
कलाम है| इनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन
था| वे एक मध्यम वर्गीय परिवार के थे|
कलाम जी की शिक्षा :--
इनके पिता अपनी नाव
मछुआरों को देकर घर चलते थे| बालक कलाम को
भी अपनी शिक्षा के लिए बहुत संघर्ष करना
पढ़ा था| वे घर घर अख़बार बाटते और उन पैसों से अपने school की fees
भरते थे| अब्दुल कलाम जी ने
अपने पिता से अनुशासन, ईमानदारी एवं उदार
स्वभाव में रहना सिखा था| इनकी माता जी ईश्वर में असीम श्रद्धा रखने वाली थी| अब्दुल कलाम जी की आरंभिक शिक्षा Rameshwaram
Elementary School से हुई थी| 1950 में कलाम जी ने B.Sc
की परीक्षा st.
Joseph’s college से पूरी की|
इसके बाद 1954-57 में Madras institute of technology (MIT)
से aeronotical engineering में diploma किया|
कलाम जी की उपल्बधिया :--
इसके बाद 1958 में कलाम जी D.T.D.
and P. में तकनिकी केंद्र में
वरिष्ट वैज्ञानिक के रूप कार्य करने लगे| यहाँ रहते हुए ही इन्होंने prototype hover
craft के लिए तैयार वैज्ञानिक team
का नेतृत्व किया| career की शुरुवात में ही अब्दुल कलाम जी ने एक small helicopter design किया Indian
army के लिए| 1962 में Abdul Kalaam जी रक्षा अनुसन्धान
को छोड़ भारत के अन्तरिक्ष अनुसन्धान में कार्य
करने लगे| 1962 से 82 के बीच वे इस अनुसन्धान
से जुड़े कई पदों पर कार्यरत रहे| 1969 A.P.J. अब्दुल कलाम जी ISRO में भारत के पहले SLV-3
(Rohini) के समय project
head बने| APJ Abdul Kalaam के नेतृत्व में 1980 में Rohini
को सफलतापूर्वक पृथ्वी के निकट
स्थापित कर दिया गया| इनके इस महत्वपूर्ण योगदान
के लिए 1981 में भारत सरकार द्वारा इनको पदम् भूषण से
सम्मानित किया गया| A.P.J. अब्दुल कलाम जी हमेशा अपनी
सफलता का श्रेय अपनी माता को देते थे| उनका कहना था उनकी माता ने ही उन्हें
अच्छे -बुरे को समझने की शिक्षा
दी। वे कहते थे “पढाई के प्रति
मेरे रुझान को देखते हुए मेरी माँ ने मेरे लिये छोटा सा लैम्प खरीदा था, जिससे मैं रात को 11
बजे तक पढ सकता था। माँ ने अगर साथ
न दिया होता तो मैं यहां तक न पहुचता।” 1982 में वे फिर से रक्षा
अनुसन्धान एवं विकास संगठन के director बन गए|
इनके नेतृत्व में Integrated guided missile development
program को सफलतापूर्वक शुरू किया गया| अब्दुल कलाम जी ने बहुत ही
महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी Agni, Prathivi, Aakash के प्रक्षेपण में|
सन 1992 में APJ अब्दुल कलाम जी
रक्षा मंत्री के विज्ञान सलाहकार तथा सुरक्षा
शोध और विकास विभाग के सचिव बन गए| वे इस पद में 1999 तक कार्यरत रहे| भारत सरकार के मुख्य
वैज्ञानिकों की list में इनका नाम
शामिल है| सन 1997 में APJ अब्दुल कलाम जी को विज्ञान
एवं भारतीय रक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत के सबसे
बड़े सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया|
इसके बाद 1998 में इन्हें Indira
Gandhi Award से भी नवाजा गया| सन 2002 में कलाम जी को
भारतीय जनता पार्टी समर्थित एन॰डी॰ए॰ घटक दलों ने
राष्ट्रपति के चुनाव के समय अपना उम्मीदवार बनाया था
जिसका सबने समर्थन किया और 18 जुलाई 2002
को APJ अब्दुल कलाम जी ने राष्ट्रपति
पद की शपत ली| अब्दुल कलाम जी कभी भी राजनिति से नहीं
जुड़े रहे फिर भी वे भारत के सर्वोच्य राष्ट्रपति पद पे
विराजमान रहे| जीवन में सुख सुविधा की कमी के
बावजूद वे किस तरह राष्ट्रपति के पद तक पहुँचे ये बात हम
सभी के लिये प्रेरणास्पद है| आज के बहुत से युवा APJ
अब्दुल कलाम जी को अपना आदर्श मानती है| छोटे से गाँव में जन्म ले कर इनती ऊचाई तक
पहुचना कोई आसन बात नहीं| कैसे अपनी लगन,
कङी मेहनत और कार्यप्रणाली के बल पर असफलताओं
को झेलते हुए वे आगे बढते गये इस बात से हमे जरुर कुछ सीखना
चाहिए| A.P.J. अब्दुल कलाम को
बच्चों से बहुत अधिक स्नेह है| वे हमेशा अपने
देश के युवाओं को अच्छी सीख देते रहे है, उनका कहना है युवा
चाहे तो पूरा देश बदल सकता है| देश के सभी लोग
उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम ने संबोधित करते है| Dr. अब्दुल कलाम को भारतीय
प्रक्षेपास्त्र में पितामह के रूप जाना जाता है|
अब्दुल कलाम जी भारत के पहले ऐसे
राष्ट्रपति हैं जो अविवाहित होने के साथ-साथ वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से
राजनीति में आए है| राष्ट्रपति
बनते ही A.P.J. अब्दुल कलाम ने देश
के एक नए युग की शुरुआत की जो कि आज तक कायम है| एपीजे अब्दुल क़लाम भूतपूर्व राष्ट्रपति की
तबियत ख़राब होने के कारण उन्हें शिलांग के हॉस्पिटल में
एडमिट कराया गया जिसके बाद उन्होंने अपनी
अंतिम साँसे ली और दुनिया को अलविदा कह दिया |इस दुखद
खबर के बाद सात दिन के राजकीय शौक का ऐलान किया
गया | IIM शिलॉंग में एक फंक्शन अब्दुल कलाम साहब की तबियत ख़राब हो गई थी और वे गिर पड़े| जिसके
बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया और
उनकी स्थिती नाजुक होने के कारण उन्हें आई सी
यू में एडमिट किया गया | मिसाइल मेन कहे जाने वाले अब्दुल कलाम साहब ने
देश की हर उम्र सेवा की अपने ज्ञान के माध्यम से
उन्होंने देश को कई मिसाइल दी और देश को
शक्तिशाली बनाया |उन्होंने भारत को
सुरक्षित बनाने की दृष्टि से पृथ्वी, अग्नि जैसी
मिसाइल उन्होंने दी | ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में विख्यात रहे कलाम साहब देश को शक्तिशाली एवम
आत्म निर्भर बनाना चाहते थे |इन्होने तत्व
विज्ञान में देश को स्वावलंबी बनाया |
1998 में दुसरे परमाणु परिक्षण में इनका बहुत अधिक योगदान रहा हैं |
यह भारत के एक सफल
राष्ट्रपति के रूप में विख्यात रहे | यह देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे | राष्ट्रपति के रूप
में इनका कार्यकाल 2002 से 2007 था |यह पहले गैर राजनैतिक राष्ट्रपति थे | अटल
बिहारी वाजपेयी के साथ कार्यकाल में इन्होने देश के लिए
बहुत योगदान दिया | यह अपने सरल एवम
साधारण व्यव्हार के लिए प्रसिद्ध रहे ।
84 वर्ष की
आयु में उन्होंने दुनियाँ को अलविदा कह दिया!
दोस्तों कलाम जी से आप ये सीख लो कि सपनो को पुरा
करने के लिए मजबूत इरादो का होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप में कुछ करने की
हिम्मत है तो फिर कुछ भी असम्भव नही है इस दुनिया में आज के लिए बस इतना ही आगे
फिर हम किसी महा पुरूष के बारे में बतायेंगे।


1.अपना comment आप हमें यहाँ करो।
2.आप गलत शब्दों का use ना करें हमें खुशी होगी।
3.आपके सबाल का जबाब आपको 24 घण्टे में मिल जायेगा। आपके email पर एक notification भी भेज दिया जायेग।
ConversionConversion EmoticonEmoticon