Sandeep Maheshwari – 55 Life Changing Thoughts in hindi artical संदीप माहेश्‍वरी के 55 विचार हिंदी में

Sandeep Maheshwari – 55 Life Changing Thoughts  संदीप माहेश्‍वरी के 55 विचार :--

55 Life Changing Thoughts  संदीप माहेश्‍वरी के 55 विचार
                                                                  source image

दोस्तो नमस्कार कैसे हो आप आज मैं आपके लिए “संदीप माहेश्वरी” के 55 विचार बताऊँगा “संदीप महेश्वरी” जी भारत के जाने माने motivator है। अगर आप अपनी life में कुछ करना चांहते हो और आप अपने रास्ते से भटक रहे हो या अपने जीवन से भटक रहे हो तो आप “संदीप महेश्वरी” जी के विचारो को जरूर सुने और मैं कुछ उनके विचार मैं अपको नीचे दे रहा हूँ जिन्हे पढने के बाद शायद आपके जीवन में कुछ बदलाव जरूर होगा तो आइये

1.आज मैं जो कुछ हूँ अपनी असफलता की वजह से हूँ।

2.जब दिमाग़ कमजोर होता है, परिस्थितिया समस्‍या बन जाती है।
जब दिमाग़ स्थिर होता है, परिस्थितिया चुनौती बन जाती है।
जब दिमाग़ कमजोर होता है, परिस्थितिया अवसर बन जाती है।

3.बिना सोचे, कार्य करना और बिना कार्य किये केवल सोचना 100% असफलता देती है।

4.जो इंसान ये फैसला नहीं ले सकता की उसे क्‍या करना है, जिन्‍दगी में, वो आगे चलकर क्‍या करेगा।

5.आप इसे पसंद करें या नहीं, आप इसे स्‍वीकार करें या नहीं, चाहे आप इसमें विश्‍वास करें या नहीं, आपकी जिन्‍दगी वही है जिसका आपने चयन किया है।

6.ज्ञान और अनुभव आपके विश्‍वास को मजबूत बनाता है।

7.गलतियां इस बात का सबूत हैं कि आप प्रयास कर रहे हैं।

8.आपको जो भी मिलता है उससे ज्‍यादा देने की इच्‍छा रखो।

9.सबसे बड़ा रोग क्‍या कहेंगे लोग।

10.सीखो सबसे परन्‍तु Follow किसी को मत करो।

11.न मैदान छोड़ो, न इंतजार करो। बस चलते रहो।

12.कुछ भी करो जूनुन के साथ करो अन्‍यथा न करो।

13.हमेशा याद रखो जो होता है। अच्छे के लिए होता है।

14.यदि आप अच्‍छा करेंगे तो आपके लिए भी अच्‍छा हो जाएगा।

15. जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते वे कुछ नहीं बदल सकते।

16.पहाड़ पर चढ़ना ही सफलता कहलाती है शिखर पर खड़े रहना नहीं।

17.पैसा उतना ही ज़रूरी है जितना कार में पेट्रोल। न कम, न ज्यादा।

18.सफलता अनुभव से आती है और अनुभव खराब अनुभव से आता है।

19.जो मन करे, करो, खुल के करो क्योंकि ये दिन दुबारा नही आने वाला।

20.अगर आप महानता हासिल करना चाहते हैं तो इजाज़त लेना बदं करिये।

21.जब हम बोलते हैं आसान है और जवाब मांगते हैं तो जवाब मिल जाता है।

22.किसी भी काम में अगर आप अपना 100% देंगे तो आप सफल हो जाएंगे।

23.दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती यदि आप पीच पर डटे हैं तो।

24.जिस नज़र से आप इस दुनिया को देखेंगे, ये दुनिया आपको वैसी ही दिखेगी।

25.जिसमें न जितने की चाह है और न हारने का डर उसे कोई भी नही हरा सकता।

26.अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी ज़िन्दगी बदलेगा, तो आप आईने में देख लें।

27.जब भी लोग कहने लगे की आप पागल हो गए हो तो आप समझ जाऐं की आप सही रास्‍ते पर चल रहे हैं।

28.एक ‘इच्छा’ कुछ नहीं बदलती, एक ‘निर्णय’ कुछ बदलता है, लेकिन एक ‘निश्चय’ सब कुछ बदल देता है।

29.ज़िन्दगी में कभी भी कुछ करना है तो सच बोल दो, घुमा-फिरा के बात मत करो।

30.जीवन में अवसर बार-बार आतें हैं तो अगर आप पहले में हार गये तो हाताश मत हो।

31.अपने दिल की आवाज को सुनकर किया गया कर्म ही इस दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है।

32.अगर आपके पास ज़रूरत से ज्यादा है तो उसे उनसे बाँटिये जिन्हे इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है।

33.अगर मेरे जैसा लड़का जो दब्‍बू था, शर्माता था, वो अगर स्‍टेज पर आकर बोल सकता है तो दुनिया का कोई भी आदमी कुछ भी कर सकता है।

34.कोई पहाड चढना मुश्किल नहीं है, चलिये शिखर पर मिलते हैं।

35. चाहे तालियां गूँजें या फीकी पड जाएँ, अंतर क्या है? इससे मतलब नहीं है कि आप सफल होते हैं या असफल। कोई काम छोटा या बडा नहीं होता।

36.जिस व्‍यक्ति ने अपनी आदतें बदल लीं वो कल बदल जाएगा, और जिसने नहीं बदलीं, उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है।

37.मैं इस वजह से सफल नहीं हूँ कि कुछ लोगो को लगता है कि मैं सफल हूँ। मैं इस वजह से सफल हूँ क्‍योंकि मुझे लगता है कि मैं सफल हूँ।

38.सफलता आप को हमेशा अकेले में गले लगाती है परन्‍तु असफलता आपको सबके सामने तमाचा मारती है। यही जिन्‍दगी है।

39.कामयाब होना कोई बडों का खेल नहीं ये बच्‍चों का खेल है और अगर तुम मान लो कि सफल होना बच्‍चों का खेल है तो क्‍या होगा। सफल हो जाओगे।

40.बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो ये नहीं बोलना है इसकी जगह बोलो अच्‍छा देखो, अच्‍छा सुनो और अच्‍छा बोला।

41.जितने भी विशवस जो झूठ पर आधारित हैं उनको बनने में सदियाँ लगती हैं, परंतु टूटने में एक सेकेण्ड लगता है।

42.सफलता की केवल एक ही परिभाषा मेरे लिए, Share करो, दिल से Share करो, सब के साथ Share करो।

43.वो क्या सोचेगा, ये मत सोचो। वो भी यही सोच रहा है। एक समय लोग मुझसे कहते थे। ये ले दस रूपये और मेरी Photo खींच दे अगर मैं यही सोचता कि लोग क्या कहेंगे तो मैं आज यहाँ नहीं होता। दुनिया का सबसे बडा रोग क्या कहेंगे लोग।

44.इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, आप क्या बोलते हैं, आप क्या सुनते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या मानते हैं क्योंकि जो आप मानते हैं, आज नहीं तो कल आप वो बन जाते हैं।

45.मैं सिर्फ अपने सौभाग्य को मानता हूँ, दुर्भाग्य नाम की इस दुनिया में कोई चीज नहीं, क्योंकि जो होता है अच्छे के लिए होता है। इसका मतलब हमारे साथ कुछ बुरा भी हो रहा है तो बुरा लग रहा है बुरा है नहीं, आज बुरा लग रहा है आगे आने वाले समय पर पता चलता है कि वो भी अच्छे के लिए हुआ है।

46.कोई भी ऐसा काम जो आप अपने पूरे दिल से करना चाहते हो, और उस काम को कर ले, तो वह सफल हो जाता है, और अगर मरते दम तक नही कर पाये तो वह असफल हो जाता है।

47.अपनी जीवन की छोटी से छोटी समस्या और बडी से बडी समस्याओ पर इन दो शब्दों को चिपका दो, अन्दर से जिस दिन आवाज आने लग गयी न ‘आसान है’। उस दिन सबकुछ-सबकुछ सच मे आसान हो जाएगा और यही मेरे जीवन का सबसे बडा रहस्य है। इसकी शक्ति को अनदेखा मत करो। इसने मेरी ज़िन्दगी बदली है।

48.न भागना है न रुकना है …बस चलते रहना है … चलते रहना है ..

49.अगर बोरिंग जगह पर हमको अपने मन को टिकना आ गया तो Interesting जगह फिर तो खेल है।

50.अरे मिलेगा भाई, इतना मिलेगा जितना आप सपने में भी नहीं सोच सकते पहले खिलाड़ी तो बनो, अपने क्षेत्र के पक्‍के खिलाड़ी बनो।

51.आप इसे पसंद करें या नहीं, आप इसे स्‍वीकार करें या नहीं, चाहे आप इसमें विश्‍वास करें या नहीं, आपकी जिन्‍दगी वही है जिसका आपने चयन किया है।

52. तू यही सोच रहा है न की तेरे घर वाले क्‍या सोचेंगे, तेरे रिस्‍तेदार क्‍या सोचेंगे? बढिया है सोचता रहे।

53.जिस दिन आपने खुल करके अपनी ज़िन्दगी को जी लिया बस वही त्यौहार है बाकी सब Calendar की Date है।
54.जिंदगी में कोई भी भुखा मिले तो उसे खाना खिला देना, मुझे मेरे पैसे मिल जायेंगे।

55. आप चांहो भी तो इस जिंदगी के खेल में out नही हो सकते तब तक जब तक कि आप मैदान को छोड़ भाग नही जाते 
  "संदीप महेश्वरी "

तो दोस्तों ये “संदीप महेश्वरी” जी के विचार हैं मैं उम्मीद करता हूँ कि ये Thoughts आपको life में आगे बढने में आपकी सहायता करेंगे। और एक नयी ऊर्जा भर देंगे आप कामयाब बनें और अपना अपने माता‌-पिता का नाम करें अपने देश का नाम करें। हम इन्ही शुभ कामनाओ के साथ हम फिर मिलेंगे आपसे अपनी अगली पोस्ट में तब तक लिए नमस्कार दोस्तों

अगर आपका कोई सबाल हो या आप किसी समस्या में हो आप कोई कारोबार करना चान्हा रहे हो या कैरियर सम्बंधी कोई सलाह लेना चान्हाते हो हमें comment करें । हमें बहुत खुशी होगी आपकी सहायता करने में
Previous
Next Post »

1.अपना comment आप हमें यहाँ करो।
2.आप गलत शब्दों का use ना करें हमें खुशी होगी।
3.आपके सबाल का जबाब आपको 24 घण्टे में मिल जायेगा। आपके email पर एक notification भी भेज दिया जायेग।
ConversionConversion EmoticonEmoticon